फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटर अरुण मौर्य को पहले से हथियारों का शौक, अवैध असलहे में जा चुका जेल, ये है हिस्ट्री

Mon, 17 Apr 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह आशु गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत की सीआईए-टू ने आरोपी को फरवरी 2022 में अवैध हथियार के साथ काबू किया था। छह माह पहले पानीपत में एक युवक के साथ मारपीट की थी। यूपी पुलिस ने एसपी पानीपत से शूटर का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की है।
विज्ञापन
सीआईए-2 की गिरफ्त में आरोपी अरुण मौर्य और अतुल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल एक शूटर अरुण मौर्य की आपराधिक पृष्ठभूमि हरियाणा के पानीपत से ही शुरू हुई थी, जहां हथियारों के शौक ने उसे जेल भी पहुंचाया था। मामले में जमानत पर छूटने के बाद शूटर अरुण ने एक युवक से मारपीट की थी, जिसके बाद यहां से फरार हो गया था।

विज्ञापन


फिर कुछ दिन अपने पैतृक गांव से वापस पानीपत अपने चाचा के विकास नगर घर पर आकर रहने लगा। अरुण मौर्य के पिता दीपक, दादा मथुरा प्रसाद व चाचा सुनील पानीपत के एनएनएल विकास नगर में रहते थे और यहां एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। अरुण मौर्य का जन्म भी पानीपत में ही हुआ था।

दीपक अपनी पत्नी केला व छोटे अनिकेत के साथ आठ साल पहले वापस अपने पैतृक गांव कादरवाड़ी जिला कासगंज यूपी चले गए थे। जबकि अरुण मौर्य पानीपत में अपने चाचा व दादा के पास रहने लगा। पानीपत की सीआईए-2 पुलिस ने आरोपी अरुण मौर्य को चार फरवरी 2022 को सेक्टर 25 में शराब ठेके के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




पूछताछ में उसने बताया था कि उसे हथियार रखने का शौक है, जिसे पूरा करने के लिए उसने गांव कादरवाड़ी निवासी अतुल से तीन हजार रुपये में हथियार खरीदा था। पुलिस ने अरुण मौर्य की निशानदेही पर कादरवाड़ी में दबिश देकर अतुल को भी गिरफ्तार कर लिया था और दोनों को जेल भेज दिया था।

जेल से जमानत पर आने के बाद छह माह पहले पानीपत में एक युवक के साथ उसने मारपीट की और फिर कासगंज, यूपी भाग गया। उस समय उसके हाथ में फ्रैक्चर था। वह इसके बाद फिर पानीपत आ गया। यहां कुटानी रोड स्थित एक फैक्टरी में अपने चाचा के साथ काम करने लगा। वह पिछले रविवार को दिल्ली में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने की कहकर गया था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था।

पानीपत छोड़ने के बाद पिता ने चलाया ऑटो, फिर लगाई गोलगप्पे की रेहड़ी, अब फरार
पिता दीपक ने पानीपत छोड़ने के बाद कासगंज में कुछ दिन ऑटो चलाया। ऑटो का एक्सीडेंट होने के बाद उसने गोलगप्पे की रेहड़ी लगानी शुरू कर दी। अरुण मौर्य ने जिस वक्त अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या की, उस वक्त वह गोलगप्पे की रेहड़ी पर थे, लेकिन इसके बाद से फरार चल रहे हैं।

यूपी ने पानीपत पुलिस से साधा संपर्क
वारदात के बाद अरुण मौर्य के पिता दीपक और मां केला गांव से फरार हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। आशंका जताई जा रही है कि वे एकबार फिर वापस पानीपत आ सकते हैं, जिसके चलते पानीपत पुलिस अलर्ट पर है। प्रयागराज पुलिस ने पानीपत पुलिस से भी संपर्क किया है और अरुण के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ली है।

यूपी पुलिस ने संपर्क साधा है, फिलहाल शूटर अरुण मौर्य के आपराधिक रिकॉर्ड का इनपुट लिया गया है। पानीपत पुलिस फरवरी 2022 में आरोपी अरुण मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पानीपत पुलिस यूपी पुलिस का हर संभव सहयोग करेगी। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें