फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआरएम ने दो घंटे देखा रेलवे स्टेशन, 50 खामियां निकालीं, अधिकारी झड़काए

Wed, 28 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
रेलवे स्‍टेश्‍ान - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। तीन बार बम धमाकों से दहल चुके पानीपत रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और व्यवस्था में उत्तर रेलवे के एडीआरएम को खामियां ही खामियां मिलीं। एडीआरएम डिंपी गर्ग करीब दो घंटे तक रेलवे स्टेशन पर रहे और करीब 50 खामियां निकालीं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान दर्जनों बार संबंधित अधिकारियों को हड़काया।

एडीआरएम ने हालात को देखते हुए यहां तक कह दिया कि मॉडल रेलवे स्टेशन ऐसा होता है, तो सामान्य रेलवे स्टेशनों की स्थिति और भी खराब होगी। एडीआरएम ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को जल्द दूर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के एडीआरएम डिंपी गर्ग मंगलवार सुबह कालका शताब्दी से पानीपत पहुंचे। एडीआरएम ने कुछ इस तरह से साफ की स्टेशन की तस्वीर एडीआरएम डिंपी गर्ग रेस्ट हाउस से निकलते ही प्लेटफार्म नंबर एक पर माल गोदाम की तरफ चले। उन्होंने रेस्ट हाउस से निकलते ही आरपीएफ थाने के बाहर टायलट की स्थिति को देखते ही भड़क गए

। उन्होंने कहा कि टायलट खुद खस्ता हाल में है। ऐसे में लोगों को सुविधा मिलनी मुश्किल नजर आ रही है। उन्होंने जाटल रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को देख एंट्री बंद करने और यहां पर पड़ी रेलवे की पटरियों की छटनी कर उनका सदुपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने माल गोदाम के पास पड़ी गंदगी को देखकर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को डांटा। एडीआरएम ने माल गोदाम के पास स्थित डीएफएससी के कार्यालय को नोटिस देकर बंद कराने और जरूरत के हिसाब से रेलवे के लिए प्रयोग में लाने के लिए कहा। एडीआरएम ने आरपीएफ थाने में इंपाउंड की गई गाड़ियों की समय पर बोली कराने के भी आदेश दिए।


इंक्वायरी पर मिले बाहरी यात्री, चिंता जताई
एडीआरएम डिंपी गर्ग यहां से इंक्वायरी कार्यालय पहुंचे। उनको एक यात्री कार्यालय में मिला। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाहरी व्यक्ति के अंदर आने पद चेतावनी दी। उन्होंने टिकट काउंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर लगे होर्डिंग, बैनर और पंपलेट जल्द उतारने को कहा। उन्होंने खुले में पेशाब करने और थूकने वालों पर भी जुर्माना के निर्देश दिए। सिग्नल रूम में रजिस्टर की जांच की। एडीआरएम ने संबंधित कर्मी से ही लिखा हुआ पढ़ने को कहा तो वह उलझ गया। उन्होंने कहा कि वे खुद का लिखा हुआ नहीं पढ़ सकते तो किसी भी स्थिति को कैसे संभाल सकते होंगे।


अतिक्रमण देखकर तोड़ने को कहा
एडीआरएम रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण देखकर हैरान रहे गए। उन्होंने एक ठेकेदार के बनाए गए प्रथम तल को अवैध मानते हुए तोड़ने के आदेश दिए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर किसी तरह से अवैध वेंडर न बैठने देने की हिदायत दी। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन के मॉडल टाउन के हिस्से में पहुंचे। उन्होंने वहां हाई मास्क टावर लाइट लगाने के आदेश दिए।


एल्कोहल टेस्टिंग मशीन मिली खराब
एडीआरएम के दौरे के वक्त ड्राइवर और गार्ड रूम के नजदीक कार्यालय में एल्कोहल टेस्टिंग मशीन को खराब देखकर वे हैरान रह गए। वे बार-बार इसकी टेस्टिंग करते रहे। उन्होंने कहा कि मशीन ही खराब है तो वे ड्राइवर और गार्ड की जांच कैसे करते होंगे। उन्होंने इस पर अफसोस जताया। उन्होंने यार्ड रूम तक कर्मचारियों की बाइक पहुंचने पर चिंता व्यक्त की और वहां पर गेट लगाने के आदेश दिए। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी एंबुलेंस के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने कहा कि जब कोई घटना घटित हो जाती है तो इसका प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के समय कई खामियां मिली हैं। संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की कमी दोबारा मिली तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डिंपी गर्ग, एडीआरएम, उत्तर रेलवे, दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें