फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन तस्करी में पानीपत के एक व्यक्ति पर भी आरोप तय, चार्जशीट में आया नाम

Wed, 22 Feb 2023 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, समालखा/पानीपत (हरियाणा)

सार

एनआईए की ओर से दायर की गई चार्जशीट में पानीपत के समालखा कस्बा के मॉडल टाउन के रहने वाले ईशविंदर सिंह का नाम भी सामने आया है। आस-पड़ोस के लोगों ने कहा कि उसके बारे में जानकारी नहीं है, काफी दिनों से देखा भी नहीं है।
विज्ञापन
गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा पोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सितंबर-2021 में टेलकम पाउडर के नाम पर देश में अफगानिस्तान से लाई गई करीब तीन हजार किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। इस मामले में सोमवार को एनआईए की ओर से दाखिल किए गए एक और पूरक आरोप पत्र में हरियाणा के पानीपत के समालखा का रहने वाला आरोपी ईशविंदर भी शामिल है। इस पूरक आरोप पत्र में छह अफगान नागरिकों, सात फर्मों सहित 22 आरोपियों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


समालखा के मॉडल टाउन इलाके में रोसी पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले ईशविंदर सिंह को एनआईए की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के घर में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। उन्होंने इस संबंध में बात करने से भी इंकार कर दिया। वहीं आसपास के लोगों काे भी ईशविंदर सिंह के बारे में जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि आरोपी काफी दिनों से घर पर नहीं देखा गया।

उसके काम के संबंध में भी आसपास के लोग अनजान हैं। पूरक आरोप पत्र में जांच एजेंसी ने उक्त मामले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका बताई है। एनआईए ने इस मामले में 14 मार्च 2022 को 16 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। 29 अगस्त 2022 को नौ अन्य के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई थी, जिसके बाद यह दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें समालखा के ईशविंदर का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें