फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए पास आईटी एक्सपर्ट बदमाश ने एटीएम हैक्कर्स की बनाई टीम, विदेशों तक बिछाया जाल, पानीपत के एटीएम को हैक करने की थी कोशिश, 4 क

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीए पास आईटी एक्सपर्ट बदमाश ने एटीएम हैकर्स की बनाई टीम, विदेशों तक बिछाया जाल, पानीपत के एटीएम को हैक करने की थी कोशिश, 4 काबू
विज्ञापन


पानीपत। मेरठ के एमसीए पास आईटी एक्सपर्ट ने एटीएम हैकर्स की एक टीम तैयार की। जिसमें उसने बीटेक पास सहित पढ़े-लिखे युवकों को शामिल कर उन्हें एटीएम हैक करने की ट्रेनिंग दी। इसके बाद सभी बदमाशों ने आईटी की गहनता से जानकारी जुटा कर विदेशी हैकर्स से टाईअप किया। बदमाशों ने भारत के अधिकांश राज्यों के जिलों सहित विदेशों के भी एटीएम के डाटा को हैक किया। साथ ही डाटा भारत से विदेश व विदेश से भारत में आदान-प्रदान कर काफी रुपये कमाए। इसी के चलते पानीपत के एक एटीएम को हैक कर उसकी जानकारी विदेशों में पहुंचाने की कोशिश करते हुए सोमवार शाम को सीआईए-वन ने संजय चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लेपटॉप, बलैंक एटीएम कार्ड सहित अन्य संदिग्ध सामान काबू किया। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया व दो आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता सुशील मलिक ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर सीआईए-वन की टीम ने संजय चौक पर गाड़ी सवार चार संदिग्ध को पकड़ा। युवक संजय चौक स्थित एक निजी बैंक के एटीएम के बाहर एक कार में बैठे थे। जिसमें 2 युवक लेपटॉप चला रहे थे। साथ ही उनके हाथों में सफेद रंग के एटीएम कार्ड थे। संदिग्धों पर शक होने पर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने उनकी पहचान अमित त्यागी पुुत्र दयाचंद निवासी 785 सेक्टर 3 जागृती विहार मेरठ, अतुल बैनीवाल पुत्र अरूण निवासी मंडावली जिला हरिद्वार उत्तराखंड, विक्रम उर्फ विक्की पुत्र मोहर सिंह निवासी फतेहाबाद, संदीप पुत्र रमेश चंद निवासी अर्जुन पार्क नजफगढ़ के रूप में बताई।
विज्ञापन

विदेशी आरोपियों को भेजते थे एटीएम डिटेल
गाड़ी में बैठकर लेपटॉप चलाने व सफेद एटीएम नुमा कार्ड के बारे में पूछा, तो वे उसका जवाब न दे सके। जिसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। जिस दौरान उन्होंने बताया कि वे विदेशी बैंकों के डाटा व एटीएम कार्ड के डाटा को चोरी करके भारत में व भारत के एटीएम का डाटा चोरी कर विदेशों के हैक्कर्स को देकर रुपये कमाते हैं। इसी के चलते वे सोमवार शाम को पानीपत संजय चौक स्थित एटीएम का डाटा चोरी करने आए थे। साथ ही बताया कि विदेशों के हैक्कर्स भी उनके देश के एटीएम का डाटा देते है। इस तरह से उनकी कमाई बहुत ज्यादा होती है।
विदेशी बैंकों का डाटा लेपटॉप के फोल्डरों में फीड:
आरोपियों के कब्जे से दो लेपटॉप, 32 जीबी की हार्ड डिस्क, चार्जिंग केबल, 32 जीबी पेनड्राईव, 5 सफेद कार्ड एटीएम जिन पर काले रंग की मैग्नेटिक टेप लगी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से स्केच पेन, स्टेशनरी सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया। लेपटॉप को पासवर्ड जानकर खोला गया, तो उसमें अनेकों फोल्डर बने हुए थे। जिनमें अलग-अलग जगहों के एटीएम के डाटा स्टोर थे। इन्हीं में विदेशी बैंकों के डाटा के फोल्डर अलग बनाए हुए थे।
विज्ञापन

2 को भेजा जेल, दो को लिया 3 दिन के रिमांड पर:
आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें दो आरोपियों को जेल भेज दिया व दो आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमं पर लिया गया। मास्टरमाइंड एमसीए पास आरोपी अमित त्यागी व बीटेक पास अतुल बेनीवाल को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। साथ ही विक्रम उर्फ विक्की व संदीप को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें