उद्यमी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजन मैसेज पाकर तलाश में जुटे
पानीपत। सेक्टर-13/17 निवासी एक उद्यमी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसने फेमिली के व्हाट्सअप ग्रुप पर मैसेज छोड़ा है। परिजन मैसेज के आधार पर उसको दिल्ली पैरलल नहर में तलाश करने में जुटे हैं। इधर, परिजनों व आठ मरला चौकी पुलिस को नहर किनारे उसका पर्स व अन्य सामान बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-13/17 निवासी अतुल की गोहाना रोड पर फैक्ट्री है। वह शुक्रवार को अपनी फैक्ट्री में आया था। परिजनों के अनुसार उसने शुक्रवार शाम को फेमिली के व्हाट्सअप ग्रुप पर अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजा। उसने मैसेज में गुड इवनिंग एवरी बॉडी, गोहाना रोड नहर अपॉजिट एनएफएल गेट लिखकर भेज दिया। परिजन मैसेज पढ़ते ही गोहाना रोड नहर पर पहुंचे और आठ मरला चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर नहर के आसपास उसको तलाश किया। पुलिस के अनुसार उद्यमी अरुण का पर्स, मोबाइल व जूते नहर किनारे बरामद किए हैं। आठ मरला चौकी पुलिस ने उसकी नहर में और आसपास तलाश तेज कर दी है।