बारात में आए युवक पर किया हमला
थर्मल। गांव खुखराना में एक युवक की कार पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीण छोटाराम ने बताया कि सोमवार की रात को खुखराना में मतलौडा से बारात आई हुई थी, जिसमें एक युवक कवि गांव से आया हुआ था। उसने बताया कि उसपर कुछ अज्ञात लोगों ने बिना किसी कारण के लाठी डंडो से हमला कर दिया। जब वह सुबह वापस आया तो उसकी गाड़ी पूरी तरह से कंडम हो चुकी थी। क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को कहना है कि उनके पास इस प्रकार का कोई केस नहीं आया है अगर कोई कोई एफआईआर आती तो उसे दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।