फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगने से 11 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5
विज्ञापन


फंदा लगने से 11 साल के बच्चे की मौत
- दो डॉक्टरों के बोर्ड ने किया बच्चे के शव का पोस्टमार्टम

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
तहसील कैंप जवाहर नगर में फंदा लगने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। शव का दो डॉक्टरों के बोर्ड में पोस्टमार्टम कराया और एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबन से एफएसएल की स्पेशल टीम से नमूने उठवाए। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में फंदा लगाने से अमन की मौत होना बताया है। वहीं पुलिस ने भी सीन ऑफ क्राइम व एफएसएल की प्राथमकि रिपोर्ट के आधार पर कमरे की अंदर से चिटकनी मिलने पर इसे आत्महत्या करना माना है। बताया जा रहा है कि दरवाजा धकेलते समय चिटकनी अंदर जाकर गिर गई थी। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
मधुबन से एफएसएल की स्पेशल टीम सोमवार सुबह तहसील कैंप जवाहर नगर में पहुंची और तहसील कैंप चौकी पुलिस को साथ लेकर अमन के घर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकि से जांच की और नमूने उठाए। टीम को कमरे में दरवाजे की चिटकनी पड़ी मिली, जो दरवाजा धकेलते समय दरवाजे से टूटकर अंदर गिर गई थी। पुलिस ने सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों के गठित बोर्ड द्वारा बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। बोर्ड में डॉ. संजीव गुप्ता और डॉ. राजीव मान थे। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत फंदा लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया। पिता ने अपने बेटे की मौत पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

विदित है कि तहसील कैंप जवाहर नगर निवासी अवधेश ने तहसील कैंप चौकी पुलकिस को दिए बयान में बताया कि वह मूलरूप से नालंदा बिहार का निवासी है और जवाहर नगर मे परिवार समेत किराए पर रहता है। उसका ग्यारह साल का बेटा अमन रविवार देर सायं घर पर खेल रहा था। वह मछली लेने बाजार चला गया। उसकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई थी। घर लौटा तो खूंटी पर फंदे से उसके बेटा अमन लटक रहा था। उसने अमन को गोदी में लिया और उसके मामा सुनील ने रस्सी काटी। अमन को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई राममेहर सिंह ने बताया कि सोमवार को सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों के गठित बोर्ड द्वारा अमन के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों ने भी अमन की मौत फंदा लगाने से होनी बताई है। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें