फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लापता हुई बच्ची को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लापता हुई बच्ची को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस की किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि सुबह अल्पना पत्नी दिनेश निवासी अनाज मंडी पानीपत ने फोन पर सूचना दे बताया कि उसका पति अनाज मंडी मे चाय की रेहड़ी लगाता है। वहीं वे अपने चार बच्चों दो लड़को व दो लड़की सहित अनाज मंडी के पास मकान मे रहते है। उसकी तीसरे नंबर की पांच वर्षीय बेटी सुबह खेलते हुए घर से बाहर निकली थी जो अभी तक घर वापस नहीं आई जिसकी आस पास के विभिन्न स्थानो पर तलाश की परंतु अभी तक कही पर नहीं मिली। बच्ची के गुमशुदा बारे सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत बच्ची के परिजनों से घर पर ही संपर्क कर बच्ची की फोटो लेकर उसकी तलाश शुरू की गई। करीब चार घंटों के प्रयासों के बाद बच्ची को किशनपुरा बाजार मे मिली। बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनो के हवाले किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें