समालखा। शराब के नशे में धुत होकर एक महिला ने पुराने बस अड्डे पर पहुंच कर हंगामा किया। काफी देर में पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां पर भी उसने लोगों से गाली गलौज की। जानकारी अनुसार एक महिला जो शराब के नशे धुत होकर पुराने बस अड्डे पहुंची। उसने काफी हंगामा किया। बाद में हरियाणा रोडवेज की बस के आगे लेट गई, लोगों ने उसे काफी हटाने का प्रयास किया मगर वहां से वह नहीं हटी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे वहां से हटाया और बाद में उसे सीएचसी में पहुंचाया। महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।