ठेकेदार के तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार
पानीपत। समालखा बस स्टैंड से सीआईए-टू ने ठेकेदार संतोष के एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सतेंद्र उर्फ काला पुत्र राम भगत मूल निवासी गांव ब्रह्मणवास रोहतक हाल किराएदार विकास नगर पानीपत को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता सुशील मलिक ने बताया कि बीती 6 दिसंबर को गांव महराणा निवासी ठेकेदार संतोष पुत्र अगनु का कई बदमाशों ने अपहरण कर उसके साथ लूट कर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी। इसी केस में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सतेंद्र उर्फ काला के खिलाफ लूट, डकैती सहित 8 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।