विधवा महिला ने ससुर व जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पानीपत। बिंझौल गांव निवासी विधवा महिला ने अपने ससुर व जेठ पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बीते 15 साल पहले उसका पूरा परिवार कहीं बाहर से ट्रेन में सफर पानीपत आ रहा था। उस दौरान उसके ससुुर ने उसके पति को ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ससुर और जेठ उसके साथ अभद्र व्यवहार करते और मारपीट किया करते थे। शनिवार रात को ससुर और जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। जिससे महिला मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान हो गई। पीड़िता ने रविवार सुबह सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवा कर अपने ससुर व जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।