फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पत्नी पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। पारिवारिक कहल में पति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर बुधवार को केस दर्ज कर किया। कविता पुत्री बिजेंद्र का विवाह हरेंद्र निवासी गांव फुगाना जिला शामली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। हरेंद्र शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में कविता के साथ मारपीट करता है। कविता के पिता बिजेंद्र निवासी मोती राम कालोनी ने बताया कि हरेंद्र के जुल्मों से परेशान कविता वर्तमान में अपने मायके में निवास कर रही है। मंगलवार की रात हरेंद्र उनके घर आया और शराब के नशे में कविता पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी सूचना पर पुलिस घर पहुंची और हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हरेंद्र के खिलाफ बिजेंद्र की शिकायत पर कविता पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि कविता के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगी है और उसे स्वस्थ होने में काफी समय लेगा।

गांव फुगाना, शामली के ध्यानार्थ.....


शराब के नशे में पत्नी पर ब्लेड से किया हमला, गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें