फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राली ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

पानीपत। बिहौली गांव में बापौली रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के कुचलने से एक युवक की मौत हो गई। थाना बापौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इसमें ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चांद (26) निवासी गांव बिहौली शनिवार देर शाम को पैदल अपने घर की और जा रहा था। बापौली रोड के पास गन्ने भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया और बुरी तरह से कुचलने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके बापौली थाना पुलिस मौकेे पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर ली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें