फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

समालखा। हलदाना बार्डर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। गांव पट्टीकल्याणा निवासी राज सिंह कूड़ा बीनने का काम करता था। वह सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकला था। हलदाना बॉर्डर के पास रोड क्रॉस करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया। यहां पर परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और शव का पोस्ट कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें