फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-आरपीएफ मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली से अमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने पानीपत व बाबरपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक पत्थर मार दिए। इ इससे ट्रेन के शीशे टूट गए। आरपीएफ मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी। दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पानीपत रेलवे स्टेशन से निकली थी। बाबरपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक किसी ने ट्रेन पर पत्थर मार दिए। इससे ट्रेन के कई शीशे टूट गए। ट्रेन में तैनात स्टाफ ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसका मीमो आरपीएफ को दिया। आरपीएफ के अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि शाम के वक्त रेलवे ट्रैक के नजदीक कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने शंका जताई की इन बच्चों ने ही खेलते समय पत्थर फेंक दिए होंगे। सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह ने बताया कि आरपीएफ ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें