गाड़ी का शीशा तोड़ चोरी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। किला थाना से महज चार सौ मीटर की दूरी पर न्यू हाऊ सिंह बोर्ड कालोनी निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार का शीशा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया। समाचार भेजे जाने तक मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार न्यू हाऊसिंह बोर्ड कालोनी निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि वह बच्चों को लेकर अपनी कार से एलिवेटिड हाइवे पर गुरुद्वारा पहली पातशाही के गिरे गुंबज को देखने गया था। वहां से रात करीब 11 बजे घर पहुंचा और अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी। करीब आधे घंटे बाद पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि किसी ने कार का पिछला शीशा तोड़ दिया है। वह बाहर निकला तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। किसी ने ईंट मारकर शीशा तोड़ा था। कार के अंदर से ईंट भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि शरारती तत्व ने चोरी की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया है।
वर्जन
न्यू हाऊसिंह बोर्ड कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार का शीशा तोड़ने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना, पानीपत।