फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लगाने से मना किया, तो महिला के पति को 4 बदमाशों ने धारदार हथियारों से पीट कर किया घायल, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग लगाने से मना किया, तो महिला के पति को 4 बदमाशों ने धारदार हथियारों से पीट कर किया घायल, केस
विज्ञापन

पानीपत। खटीक बस्ती निवासी महिला ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो होली वाले दिन अपने घर पर मौजूद थी। शाम 5 बजे पड़ोसी रोहित उर्फ कालू घर पर आया। जिसने कहा कि वो ममता के साथ होली खेलने आया है। जिस पर महिला के पति पवन कुमार ने मना कर दिया। इसके बाद रोहित वहां से चला गया। कुछ देर बाद वो वापस घर आया और अपने साथ अपना भाई नीरज, पुट्टी, सचिन निवासी उझा रोड सहित एक अन्य को साथ लाया। जिनमें रोहित के हाथ में डंडा, नीरज के हाथ में रॉड, पुट्टी के हाथ में कुल्हाड़ी व सचिन के हाथ में छुरी थी। जिन्होंने घर में घुसते ही महिला के पति पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए महिला ने शोर किया। जिस दौरान वहां काफी पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों की भीड़ जमा होते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें