ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, चालक घायल
पानीपत। जीटी रोड स्थित सेक्टर 29 मोड़ पर मंगलवार रात करीब दस बजे ट्रक के ब्रेक फेल होने से अचानक ट्रक सामने जा रहे ट्रक में टकरा गया, जिसके कारण पलट गया और ट्रक चालक घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने उसको सामन्य अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। राजस्थान स्थित जौंधपुर निवासी पूनाराम ने बताया कि वह जौंधपुर से करनाल एनडीआरआई में दूध लेकर जा रहा था। जब वह पानीपत सेक्टर 29 मोड़ पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए जिसके कारण उसकी गाड़ी सामने जा रही गाड़ी में टकरा गई और उसकी गाड़ी पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने मुुझे ट्रक से निकाल कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।