फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-जीटी रोड स्थित बरसत मोड़ के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-25 निवासी रवि गाड़ी रिपेयर का काम करता है। वह रविवार देर शाम को अंसल से एक गाड़ी ठीक करने के बाद अपने साथी जिशान के साथ कंपनी में वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसके साथी चालक जिशान ने बरसत रोड से रॉन्ग साइड में बाइक चला ओवरब्रिज के ऊपर जाने का प्रयास किया तो टोल प्लाजा की ओर से दिल्ली लेन पर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए खानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने फिलहाल घायलों का शहर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें