गांजापत्ती के साथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोल्डन पार्क के पास गांजापत्ती लेकर घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए जांच शुरू कर दी। उसने उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजापत्ती बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सतबीर निवासी समालखा बताया। उसको गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है।