मजदूर की हत्या कर शव प्लाट में फेंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
सनौली। दस दिन बाद मजदूर की हत्या के अज्ञात एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 मार्च की रात को गांव सनौली खुर्द में सनौली-हरिद्वार रोड से लगते एक प्लाट में मजदूर की हत्या कर दी थी । सनौली थाना पुलिस ने 35 वर्षीय राजबीर पुत्र सुरेश मजदूर की हत्या होने पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था । दस दिनों से सनौली थाना पुलिस ने मजदूर राजबीर की हत्या की गुत्थी सुला ली हैं । जिसमें गांव के ही एक युवक 19 वार्षीय मन्नूू उर्फ अक्षय पुत्र राजेश उर्फ राजू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा ।
क्या था मामला: ग्रामीणों ने शुक्रवार अल सुबह प्लाट में शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सनौली थाना एसएचओ सुरजभान, डीएसपी सतीश वत्स ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक राजबीर मजदूर के घर पर ही पहुंच पर मामले में छानबीन की । सनौली थाना पुलिस मामले ने मृतक के पिता सुरेश के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी । दस दिन बाद हत्या के एक आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की वारदात के दिन रात के समय कई फुटेज मिले जिससे पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को झगड़े होने पर मजदूर की हत्या की बात बताई हैं ।
इस बारे में सनौली थाना एसएचओ सुरजभान ने बताया कि एक आरोपी मन्नूू उर्फ अक्षय पुत्र राजेश उर्फ राजू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से सनौली थाना पुलिस पूछताछ कर रही हैं। जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।