तीन नाबालिग चला रहे थे बाइक, पोल से टकराई, एक की टांग टूटी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। तीन नाबालिग बाइक पर सवार होकर बबैल रोड स्थित छोटूराम चौक की ओर जा रहे थे। अचानक से बाइक का संतुलन बिगडने से बाइक पोल से टकरा गई। जिससे सबसे पीछे बैठे 12 वर्षीय नाबालिग की पैर की हड्डी टूट गई। हादसे में घायल नाबालिग के परिजनों ने बाइक चला रहे नाबालिग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। घायल नाबालिग को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित के परिजनों ने ड्राईविंग कर रहे नाबालिग के परिजनों के खिलाफ बलजीत नगर नाका पलिस को शिकायत दी। हालांकि पुलिस ने दोनो पक्ष के लोगों में सुलहा करवा कर मामले को खत्म कर दिया।