हैचरी संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
पानीपत। जींद के खेड़ी खेमावती निवासी हैचरी संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब में चार पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। उसने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और सास व ससुर समेत पांच लोगों पर तंग करने का आरोप लगाया है। जींद पुलिस ने शव को पानीपत के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में शव रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत (28) ने शनिवार को जींद के गांव खेड़ी खेमावती स्थित अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसको पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर शनिवार शाम को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जींद पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके कपड़ों से चार पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास, ससुर व दो सालों पर तंग करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि वह उनके वजह से मानसिक रूप से परेशान हो गया है। वहीं उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत की हैचरी थी और वह अपना गुजर बसर अच्छी तरह से कर रहा था। जींद पुलिस ने शव को पानीपत सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में शव रखवा दिया। पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।