महिला चिकित्सक को फोन पर दी हत्या की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने डॉ. निशा निवासी गांव बिंझौल की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर उसको हत्या की धमकी देने के आरोप में शनिवार को केस दर्ज किया है।
डॉ. निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अक्तूबर की देर रात को अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की और हत्या करने की धमकी दी। डॉ. निशा ने बताया कि धमकी देने वाले एक नहीं कई बार कॉल की। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. निशा को तिस मोबाइल नंबर से धमकी इी गई है। उसे ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।