फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू तवी से पुणे को जाने वाली झेलम एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़े चार यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में खतरनाक सफर करने वाले चार दबोचे
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत रेलवे पुलिस फोर्स ने चलती ट्रेन में खतरनाक ढंग से सफर करते चार यात्रियों को मौके से दबोचा है। आरोपी जम्मू तवी से पुणे जाने वाली 11078 झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में पायदान पर बैठकर और खड़े होकर खतरनाक तरीके से यात्रा कर रहे थे। दूसरी ओर लगेज वाहन में चोरी छिपे यात्रा करने वाले तीन यात्रियों को पकड़ा गया है। आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि जम्मू तवी से पुणे जाने वाली 11078 झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में चार यात्रियों को लगेज वाहन से पकड़ा है। इन्हें जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया है। पानीपत स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर पर दस यात्रियों को प्लेटफार्म पर धूम्रपान करने के चलते प्रति व्यक्ति 200 रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें