पानीपत। चोर प्रकाश नगर बरसत रोड स्थित किरयाना की एक दुकान से हजारों की नकदी और सामान चोरी ले गए। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीपक निवासी बरसत रोड प्रकाश नगर ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह सोमवार रात दस बजे दुकान बंद कर घर गया था। वह मंगलवार सुबह दुकान पर आया तो दुकान का शटर टूटा मिला। यहां से कोल्ड ड्रिंक की दो पेटी, गैस सिलेंडर व चार-पांच हजार रुपये चोरी मिले। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।