आतंकी हमले को लेकर फूंका पुतला
पानीपत। वार्ड 6 स्थित भारत नगर के निवासियों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर कॉलोनी में पाकिस्तान का पुतला फूं्का। कॉलोनी वासियों ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक में आक्रोश है। इसके साथ-साथ कॉलोनी के प्रत्येक निवासी ने शहीदों को सम्मान पूर्वक श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर कवरपाल खोखर, अभिषेेक खोखर, डॉ. संजीव, डॉ. आजाद, बोबी मलिक, राजकुमार, पिंकू, नसीरूदीन, जीत सिंह, सुमित, पंकज आदि मौजूद रहे।