फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों तालमेल रखने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई: डीएसपी गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
दलालों से तालमेल रखने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई: डीएसपी
विज्ञापन


पानीपत। महिला थाना में डीएसपी सतीश गौतम ने महिला पुलिसकर्मियों व महिला अनुसंधानकर्ताओं से मीटिंग की। जिसमें डीएसपी ने थाना के रिकॉर्ड की जांच की व पेंडिंग केसों के बारे जानकारी ली। साथ ही थाना प्रभारी समेत सभी को हिदायत दी कि पेंडिंग केसों का निपटारा तुरंत किया जाए व उनके पास कोई भी भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत नहीं आनी चाहिए। अगर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को हड़काते हुए कहा कि महिला थाना में काफी दलाल चक्कर लगाते है जोकि लोगों को उनके काम करवाने, केस निपटाने व अन्य कामों को करवाने के लिए लोगों से मोटे रुपये ऐंठते है। ऐसे लोगों पर उनकी खास तौर पर नजर है। साथ ही कहा कि जो भी पुलिसकर्मी दलालों को सह देेते है उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि वें ऐसे पुलिसकर्मियों को कतई भी नहीं बर्दाश्त करेंगे जो कि केस निपटाने की बजाय उन्हें काफी लंबे समय तक खींचते है। थाना के गेट पर एक रजिस्टर लगाने के आदेश दिए है। जिसमें कि प्रतिदिन थाने में आने वाले लोगों के नाम, नंबर व पता लिखा जाएगा। थाना में जो भी पीड़ित व्यक्ति आता है, उसके साथ सहानुभूति से पेश आए व उसकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। थाना में जितनी भी लंबित शिकायत हैं, उनका एक सप्ताह में निपटारा किया जाए। अगर कोई व्यक्ति झूठी शिकायत करता है, तो उसकी जांच करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें