फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की शिकायत पर दहेज के लिए मारपीट करने पर पति, देवर व सास के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

इसराना (ब्यूरो)। इसराना पुलिस एक विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष की ओर से मारपीट करने, दहेज मांगने के लिए तंग करने, छेड़खानी व जान से माने की धमकी देने के आरोप में पति, देवर व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बुआना लाखु वासी एक महिला ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी दीपक वासी सुभाना झज्जर के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग उससे किसी न किसी बहाने मारपीट करते थे। दहेज ज्यादा लाने के लिए दबाव बनाया जाता था। छेड़खानी व जान से मारने की धमकी दी जाती थी। कई बार मायके व अन्य रिश्तेदारों द्वारा समझाया भी गया, लेकिन वे बाज नहीं आए। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति दीपक, देवर प्रदीप व सास संतोष वासी सुभाना झज्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें