सनौली। यमुना से सटे गांव पत्थरगढ़ से लगते यमुना नदी के अंदर यूपी के ठेकेदारों द्वारा चलाई जा रही रेत खनन पर हरियाणा माइनिंग विभाग व पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को माइनिंग विभाग व सनौली थाना पुलिस ने यूपी की और से नदी के अंदर पत्थरगढ़ घाट के रास्ते रेत से भरे डंफरों पर हरियाणा में आने पर रोक लगा दी है। माइनिंग विभाग व सनौली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने यूपी की और से हरियाणा के पत्थरगढ़ में आने वाले ओवरलोड रेत से भरे तीन डंफरों को पकड़कर सनौली थाना लाया गया। आरटीए विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने कहा कि यमुना से अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।