फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-विशेषज्ञों का मानना अधिक जिम करने से फटी दिमाग की नश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम के सिक्योरिटी गार्ड की एक्सरसाइज के दौरान नस फटने से मौत
विज्ञापन

-गोयला खेड़ा निवासी सिकंदर जिमखाना क्लब में था सिक्योरिटी गार्ड
-सिकंदर बुधवार सुबह जिम में ही मृत अवस्था में मिला
-थाना चांदनी बाग ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिमखाना क्लब स्थित जिम में वहीं के एक सिक्योरिटी गार्ड की अधिक एक्सरसाइज करने पर दिमाग की नस फटने से मौत हो गई। उसका शव सुबह के वक्त क्लब की जिम में पड़ा मिला। जिले में इस तरह से एक्सरसाइज करते वक्त नस फटने से मौत होने का पहला मामला है। विशेषज्ञों ने दिमाग पर ज्यादा दबाव या पहले की परेशानी के चलते इस तरह मौत होना बताया है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गोयला खेड़ा निवासी सिकंदर (28) बुधवार सुबह सेक्टर-25 स्थित जिमखाना क्लब की जिम में मृत मिला। थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सिकंदर जिमखाना क्लब में सिक्योरिटी गार्ड था। वह मंगलवार शाम को घर से ड्यूटी पर आया था। उसकी रात को 11 बजे तक ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वहीं पर सो गया। परिजनों ने बताया कि दशहरा के बाद उसका दिनोंदिन मानसिक संतुलन बिगड़ता चला गया। वह काफी असंतुलित रहने लगा। परिजनों ने बताया कि सिकंदर की दो माह बाद ही शादी थी। वे सब उसकी शादी की तैयारी में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


सिविल के डॉक्टरों ने भी माना नस फटने से हुई मौत
जिमखाना क्लब के दूसरे स्टाफ ने बताया कि सिकंदर जिमखाना क्लब में प्रथम तल पर स्थित जिम में अक्सर एक्सरसाइज कर लेता था। वह बुधवार सुबह भी एक्सरसाइज करने गया था। वे सुबह के वक्त जिम में गए तो सिकंदर अचेत पड़ा मिला। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने भी उसकी मौत दिमाग की नस फटने से होना पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दिमाग पर ज्यादा स्ट्रेस आने पर इस तरह से मौत हो सकती है।
विज्ञापन


जिमखाना क्लब में सिक्योरिटी गार्ड सिकंदर की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में मौत का कारण दिमाग की नस फटना बताया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सेक्टर-11/12 चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें