युवक ने फंदा लगाकर दी जान
मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भंडारी में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना मतलौडा पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दयिा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
गांव भंडारी निवासी मुकेश (19) ने रविवार को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फंदे पर लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना मतलौडा पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि मुकेश काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि गांव भंडारी में मुकेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विष्णु-जगमहेंद्र