फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर शराबी पिता ने बेटी और मां को घर से निकाला, लौटने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 12 निवासी युवती ने उसके पिता के खिलाफ गाली-गलौज करने, मारपीट कर घर से निकाल कर वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाना चांदनीबाग पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वो चार बहनें व एक भाई है। जिनमें से सभी चारों बड़े भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। घर पर वो, पिता और उसकी मां रहते है। 11 अप्रैल की रात को उसके पिता शराब के नशे में धुत होकर घर आए। जिन्होंने आते ही बेटी व मां को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर उसने दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी पिता ने मारपीट करते हुए दोनों को घर से बाहर निकाल दिया व वापस घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें