फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर सबमर्सीबल पंप की मोटर व स्क्रैप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से मोटर और स्क्रैप चोरी
विज्ञापन

समालखा। चोरों ने जितेंद्र अस्पताल वाली मार्केट में स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर मोटर और स्क्रैप चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। गांव करहंस निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह सबमर्सिबल पंप, मोटर रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी एसएस सबमर्सिबल के नाम से जितेंद्र अस्पताल वाली मार्केट में दुकान है। मंगलवार को वह दुकान पर पहुंचा तो उसके ताले टूटे हुए थे। उसने अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सामान भी गायब था। उसने बताया कि चोर उसकी दुकान से तीन बड़ी व तीन छोटी मोटर, एक पंप, करीब 12 किलो स्क्रैप चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें