फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के दो आरोपी चुरशुदा बाइक सहित काबू,

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर 6-7 से सीआईए-वन ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित काबू किया। आरोपियों ने उनकी पहचान आकाश पुत्र सूरजभान निवासी सफीदों व दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी सफीदों के रूप में बताई। आरोपियों ने बाइक चोरी की 8 वारदातों का कबूलनामा किया। आरोपियों की निशानदेही पर सभी बाइक सेक्टर 18 स्थित निजामपुर के पास खेतों से बरामद की। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों से बरामद उपरोक्त बाइक 10 फरवरी इंडस्लैंड बैंक के बाहर से चोरी की थी। साथ ही बताया कि आरोपियों ने 8 अन्य बाइक चोरी की हुई है। सभी बाइक सेक्टर 18 निजामपुर के पास खेतों में सुनसान जगह पर छुपा रखा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक का पहले भी अपराधिक रिकार्ड पाया गया। आरोपी के खिलाफ जिला जींद में बाइक चोरी की वारदातों के करीब 5 मुकदमें दर्ज थे। आरोपी गत दिनों ही जेल से बाहर आया था। वहीं आरोपियों के एक अन्य साथी अमन निवासी सफीदो को गत दिनों सीआईए-वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात में काबू कर कोर्ट में पेश कर जेल भेेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें