फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं बैंक से बोलमरहा हूं, आपका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है, इसे दोबारा चालू करना है, जरा अपना एटीएम नंबर बताएं। ठग ने एटीएम नंबर प

विज्ञापन
विज्ञापन
ठग ने एटीएम नंबर पूछ खाते से निकाले 33 हजार
विज्ञापन


मडलौडा। मैं बैंक से बोल रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है। इसे दोबारा चालू करना है, जरा अपना एटीएम नंबर बताएं। ऐसा कहकर ठग ने एटीएम नंबर पूछ कर खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी देते हुए बिजली कार्यालय के फोरमैन जयभगवान ने बताया कि उसे नहीं पता था कि रविवार को पहले दिन उसने चार बार में 33 हजार रुपये खाते से निकाले। उसके खाते में 2 लाख 10 हजार रूपए जमा थे। जयभगवान ने बताया कि अगले दिन सोमवार सवेरे दोबारा फोन आया और फिर से एटीएम कार्ड पूछने लगा तो उसने जवाब दिया कि वह थोड़ी देर में बैंक में ही आ रहा है। यह सुनकर उसने फोन काट दिया। एचडीएफसी बैंक जाकर जयभगवान ने मैनेजर से फोन करने बारे पूछा तो मैनेजर ने खाते से पैैसे निकाले जाने की जानकारी दी। इसके बाद जयभगवान ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर उसके खाते से रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें