गाड़ी से महिला का पर्स और मोबाइल उड़ाया
समालखा। इक्को गाड़ी में बैठकर समालखा से पानीपत जा रही एक महिला के बैग में से हजारों की नगदी व मोबाइल पर अज्ञात ने हाथ साफ कर लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में महिला पिंकी निवासी पंचवटी कॉलोनी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पुराने बस अड्डे पर सवारियों को ले जाने वाले इक्को वाहन में पानीपत जाने के लिए सवार हुई थी। रास्ते में किसी ने उसके बैग में से अज्ञात ने करीब पांच हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।