स्कूल बस को साइड देते वक्त धान की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
थर्मल। नौहरा गांव में कोल्ड स्टोर के नजदीक स्कूल बस को साइड देते समय धान से भरा ट्रक खेतों में पलट गया। ग्रामीणों ने केबिन तोड़कर चालक को बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। ग्रामीणों ने तंग सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।
गांव नौहरा स्थित कोल्ड स्टोर में ट्रक ड्राइवर कुलदीप निवासी मतलौडा धान लेकर गोदाम में रखने आया था। वहीं दूसरी और से गांव नौहरा की तरफ से एक स्कूली बस बच्चों को लेकर पानीपत की ओर जा रही थी। ट्रक चालक कुलदीप ने बस को साइड देने के लिए ट्रक को कच्ची जमीन में उतारा तो ट्रक खेत में पलट गया। जिस कारण चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। वहां पर खड़े अन्य चालकों ने केबिन तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। जिससे ड्राइवर घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। ग्रामीण मांगे राम, रमेश कुमार, प्रीतम सिह, बलजीत, सतीश कुमार व कर्मबीर ने बताया कि गांव की सड़क बहुत ही तंग है। अगर भारी वाहन को किसी अन्य वाहन को साइड देनी पड़ी तो हादसा होता ही है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएं।