चोरी की दो बाइक सहित आरोपी काबू
पानीपत। सनोली रोड काला आंब मोड़ पर सीआईए-वन ने बाइक चोर को चोरी की बाइक सहित काबू किया। आरोपी ने उसकी पहचान मुकेश उर्फ मुखी पुत्र रामप्रसाद निवासी जगजीवन राम कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने उक्त बाइक 25 फरवरी को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत महाबीर कॉलोनी के एक मकान से चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक और बाइक बरामद की। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।