दो कार की टक्कर, एक तालाब में गिरी, बचाई जान
थर्मल। क्षेत्र के गांव खुखराना के पशु तालाब के पास दो कारे आपस में टकरा गई। जिसके कारण एक कार तालाब में गिर गई। तालाब में कार गिरने के बाद चालक ने आत्मरक्षा के लिए आवाज लगानी शुरू की और आवाज सुनते ही पास के मकान मालिक सतपाल व अन्य ने तुरंत तालाब में जाकर कार सवारों को निकाला। जानकारी अनुसार एक नीले रंग की कार गांव नौहरा के सरपंच प्रतिनिधि की है। तो दूसरी कार पानीपत के सब्जी मंडी के एक युवक की बताई गई है। युवक बिना पुलिस कोई सूचना दिए अपनी कार को निकालकर ले गए। जानकारी के अनुसार नीले रंग की कार साईड मे खड़ी थी वहीं आसन कंला की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई और खड़ी गाड़ी से टकराकर सफेद कार तालाब में गिर गई। सरपंच प्रतिनिधि बिंटू ने बताया कि वह कार को खड़ी कर खुखराना सरपंच प्रतिनिधि संदीप के पास गया था। सामने से तेज गति से आ रही एक क्रेटा कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। चौकी प्रभारी रमेश कुंडू ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तब तक दोनों युवको को ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाल दिया था और वह मौके से जा चुके थे।