फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 9 बदमाशों ने घर में लूट कर किया घर पर कब्जे का प्रयास, एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 21 से 24
विज्ञापन


खुद को पार्षद और सरपंच बता सात लोगों के साथ घर में तोड़फोड़ और लूट, एक गिरफ्तार
घर पर किया कब्जे का प्रयास, पुलिस आती देख नकदी, आभूषण, दो मोबाइल फोन सहित कपड़ों से भरा बैग ले भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भारत नगर में रविवार को नौ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बंद मकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने घर का सारा सामान बाहर फेंक कर उसमें कब्जा करने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस को आती देख नकदी, सोने के आभूषण, चांदी और दो मोबाइल फोन सहित कपड़ों से भरा बैग ले गए। किला थाना पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तोड़फोड़, मारपीट और चोरी का मामला दर्ज किया है।
भारत नगर निवासी पीड़ित सत्यवान पुत्र ज्ञानी राम ने बताया कि वे लोग पांच वर्षों से यहां रह रहे हैं। यहां उसका सौ गज का मकान है। वह फ्रिज, वॉशिंग मशीन की दुकान पर मैकेनिक है। सत्यवान ने बताया कि रविवार सुबह वह परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां गया था। घर पर 19 वर्षीय बेटा सतीश था। सतीश ने बताया कि वह दोपहर एक बजे कमरे में लेटा हुआ टेलीविजन देख रहा था। घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी लगी हुई थी। इसी दौरान घर पर बदमाश आ धमके। उन्होंने आते ही दरवाजे को लात मारी। इससे दरवाजे की कुंडी टूट गई। बदमाशों में एक आरोपी महिला खुद को पार्षद बता रही थी और एक गांव राजा खेड़ी का खुद को सरपंच बता रहा था। उन्होंने आते ही पूछा कि घर वाले कहां गए हुए हैं, जिस पर सतीश ने उनके बाहर जाने का जवाब दिया। इतना सुनने के बाद आरोपियों ने डंडों के साथ घर के सामान को तोड़ना फोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सतीश के साथ मारपीट की। सतीश वारदात की सूचना परिवार को देने के लिए फोन मिलाने लगा तो आरोपियों ने उसके हाथ से दोनों फोन छीन लिए।
विज्ञापन

सतीश घर की छत से गली में कूदा व व पड़ोसी के फोन से सत्यवान को फोन किया। सूचना मिलते ही सत्यवान घर की ओर दौड़ा। उसे आने में करीब एक घंटे का समय लग गया। उसने बीच रास्ते में ही सौ नंबर पर फोन करने की कोशिश की। लेकिन इस नंबर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सत्यवान ने किला थाना पुलिस को फोन किया। इसके बाद दो पुलिसकर्मी यहां पहुंचे। वहां उन्होंने एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। आरोपी की पहचान गुलशेर निवासी पत्र गढ़ के रूप में हुई, जो कि सनौली रोड पर ट्रैक्टर के पंप का काम करता है। पीड़ितों ने तीन नामजद आरोपियों सहित छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

मकान मालिक का सामान बाहर फेंक, खुद बसने का था इरादा
आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ के साथ घर का सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दिया। वह अपने साथ लाए चारपाई व अन्य सामान घर में सजा दिया। इससे प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों की मंशा घर पर कब्जा करने की थी। पुलिस को आता देख आरोपी घर से 10 हजार की नकदी, घर की रजिस्ट्री के कागज, सोने की सात टूम, चांदी की पांच टूम, दो मोबाइल फोन सहित बैग में कपड़े भर कर फरार हो गए।
विज्ञापन


तुम साहब हो क्या, बुलाने पर भी थाने नहीं आए
एक बार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने रंगे हाथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने थाने जाकर परिजनों को फोन किया। उन्होंने पीड़ितों को थाने में आने के आदेश दिए। इस पर परिजनों ने कहा कि वे अपना सामान तलाश कर रहे हैं। साथ ही बाहर फेंका हुआ सामान घर के भीतर रख रहे हैं। इस पर पुलिस इंतजार करने के बाद उनके घर गई। वहां जाकर उन्होंने परिवार के लोगों को धमकाना शुरू किया। पुलिस बोली कि तुम साहब हो गए हो क्या, कितनी बार तुम्हें थाने बुलाया, आए क्यों नहीं?
-------
संबंधित मामले में मामला दर्ज किया गया है। इसमें तीन नामजद के अलावा छह अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- सुरेंद्र दहिया, किला थाना एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें