फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ते वक्त ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राम नाथ निवासी मुस्ताकगंज, लुधियाना दो दिन पहले पानीपत में अपनी रिश्तेदारी में आया था। रविवार सुबह वह वापस पंजाब जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर गया था। प्लेटफार्म नंबर 3 पर ट्रेन में चढ़ते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन के नीचे आने से उसकी की मौत हो गई। विनोद कुमार दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें