खेत गई महिला के साथ दो युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध किया तो डंडों से पिटा, छह पर केस दर्ज
मतलौडा। थाना क्षेत्र अहर गांव में अपनी सास के साथ खेत में गई एक महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध किया करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। थाना मतलौडा पुलिस ने छह पर केस दर्ज किया है।
अहर निवासी सुषमा ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह अपनी सास के साथ खेत में गई थी। उसने आरोप लगाया कि नरेश व रमेश ने उसके साथ गाली गलौच की और अश्लील हरकते की। सुषमा ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सास केलावती मौके पर पहुंची तो उन्होंने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर सास व बहू दोनों की थप्पड़, मुक्के व डंडों से पिटाई कर दी। महिला के परिजनों को मौके पर आता देख सभी आरोपी फरार हो गए। जैसे ही वह घर आए तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उसके ससुर को जान से मारने की धमकी दी। महिला सुषमा ने आरोप लगाया कि इस मारपीट में उसके कानों की सोने की बाली व मंगलसूत्र गुम हो गया। दोनों घायलो को पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल सुषमा के बयान पर नरेश, सुरेश, रमेश, आशु, भूलो व दयावंती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।