फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के आने पर भागे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ची कटवाने से किया इनकार करने पर ट्रक चालक धुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। रिफाइनरी से कोयला लेने पहुंचे एक ट्रक चालक को गेट पर खड़े करीब दस युवकों ने रोका और ट्रक यूनियन की पर्ची कटवाने की बात कही। पर्ची कटवाने से इनकार करने पर युवकों ने चालक की लाठी-डंडों से युवक की धुनाई कर दी। बदमाशों ने जबरन 200 रुपये की पर्ची काट उसे थमा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने पर सभी हमलावर भाग गए। थाना मतलौडा पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव बंथरा, जिला शाहजहांपुर, यूपी निवासी गुरपाल सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है। शुक्रवार को वह ट्रक लेकर कोयला लेने रिफाइनरी कोलब्लॉक गेट पहुंचा तो वहां लाठी-डंडे लिए खड़े करीब 10-12 युवकों ने ट्रक रुकवाया और 200 रुपये की पर्ची कटवाने की बात कही। ट्रक चालक ने पर्ची कटवाने से इनकार किया तो युवकों ने लाठी-डंडों से उसकी धुनाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने जबरन जेब से 200 रुपये लेकर ट्रक यूनियन की पर्ची उसे थमा दी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें