कट्टों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
पानीपत। रिफाइनरी पेप्सी रोड पर पॉलिस के कट्टों से भरी ओवरलोड ट्राली संतुलन बिगड़ने से पलट गई। जिसमें ड्राईवर को मामूली चोटें आई। गनीमत रही कि कोई अन्य वाहन और व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजेंद्र वासी रोहड, घरौंडा से ट्रैक्टर ट्राली में पॉलिस भरकर पैप्सी रोड से असंध जा रहा था। ड्राईवर राजेंद्र ने बताया कि जैसी ही वो एचएसआईआईडी के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर के पहिये में पंक्चर हो गया और ट्रैक्टर डिवाइडर पार कर दूसरी और जाकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। गनीमत ये रही कि इसमें किसी को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया।