पिता ने डांटा तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
पानीपत। टीडीआई पुल के नीचे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक ने पिता के डांटने पर गुस्से में आकर ये कदम उठाया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। 18 वर्षीय अमित उर्फ मिंटू पुत्र गोबिंद शुक्ला मूल रूप से कुशीनगर, यूपी का रहने वाला था। वह पिछले 10 साल से अपने माता-पिता के साथ अर्जुन नगर, काबड़ी रोड पर रहता था। बुधवार देर रात को पिता गोविंद ने बेटे अमित को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से आहत होकर अमित ने टीडीआई पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। अब परिजनों का इस घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है।