खेत से गेहूं की फसल चोरी की
सनौली। थाना सनौली पुलिस ने रविंद्र निवासी गांव राठधाना जिला सोनीपत की शिकायत पर वीरवार की देर रात को अदनान व इसके पुत्र फरमान के खिलाफ फसल चोरी करने, हत्या की धमकी देने, मारपीट करने आदि आरोपों में केस दर्ज किया है। रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव राणा माजरा में भूमि की खरीद की थी और भूमि पर गेहूं की फसल बोई थी। वहीं आरोपी उनसे रंजिश रखते थे और आरोपियों ने उनके खेत से उनकी गेहूं की फसल की कटाई कर ली। इस संबंध में उन्हें जानकारी मिली तो वे खेत में पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।