सट्टेबाज पकड़ा, आठ हजार बरामद
पानीपत। थाना किला पुलिस ने मंगलवार की देर रात को सट्टा खेलने के आरोप में आशु पुत्र जवाहरलाल निवासी नजदीक हनुमान मंदिर को कलंदर चौक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 8440 रूपये की नकदी व सामान जब्त कर लिया है। किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।