कार दुर्घटना में युवक की मौत
थर्मल। गांव जाटल निवासी नीरज व अमित अपनी कार से उत्तराखंड के शहर मसूरी घूमने गए थे। जब वो घूमकर वापस आ रहे थे तो कंपटी फाल के नजदीक पहुंचे तो नीरज की कार का संतुलन बिगड़ गया, और वह नीचे 200 फीट खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया और अमित को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी है।