फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेत में खतरपतवार निकालते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलाना में सर्पदंश से युवती की मौत
विज्ञापन

पानीपत/इसराना। खंड इसराना के गांव बलाना में धान की खेत में खरपतवार निकाल रही युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। गांव बलाना निवासी भतेरी (19) रविवार सुबह धान के खेत से खरपतवार निकाल रही थी। तभी सर्पदंश से खेत में ही गिर पड़ी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना इसराना पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें